Axar Patel Injury Update: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने 19 सितंबर को ओमान का सामना किया. मैच के दौरान फील्डिंग करते समय एक कैच लेने के चक्कर में अक्षर का सिर जमीन से टकरा गया. उन्हें चोट आई और मैदान से बाहर जाना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 21 सितंबर को होगा और इसके पहले अक्षर के स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित हैं. अब भारतीय टीम के फील्डिंग कोच ने अक्षर की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने खुलकर नहीं बताया है लेकिन लग रहा है कि पटेल की हालत ठीक है.
अक्षर पटेल कैसे हुए चोटिल?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान को 189 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में ओमान ने अच्छी शुरुआत की. मैच के दौरान एक मौके पर शिवम दुबे ने गेंद डाली और ओमान के बल्लेबाज हम्माद मिर्जा ने शॉट लगाया और बल्ले का किनारा लगा. अक्षर पटेल ने मिड ऑफ से दौड़कर गेंद पकड़ने की कोशिश की. वो बेहद करीब पहुंच गए थे लेकिन कैच पूरा नहीं कर पाए. उनके हाथ से गेंद निकल गई और उनका सिर जमीन पर जोर से लगा. इसी के चलते पटेल मैच से बाहर चले गए. बता दें कि टीम इंडिया ने 21 रन से जीत अपने नाम की.
ये भी पढ़ें:- IND vs OMAN: टीम इंडिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर आमिर कलीम ने रचा इतिहास, तोड़ा 79 साल पुराना रिकॉर्ड
कोच ने दिया अक्षर को लेकर अपडेट
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप नजर आए. इसी बीच उन्होंने अक्षर की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने अक्षर की इंजरी पर बात की लेकिन कोई क्लियर जानकारी नहीं दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी अक्षर को देखा और वो इस समय ठीक लग रहे हैं. मैं इस विषय में यही कह सकता हूं.’
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अक्षर पटेल?
अक्षर पटेल की चोट पर टी दिलीप ने अच्छा अपडेट दिया है लेकिन उन्होंने पूरी जानकारी साझा नहीं की. साफ तौर पर अभी उन्हें क्लैरिटी नहीं मिली होगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच अब मात्र 1 दिन दूर है और ऐसे में अक्षर की हालत अगर ठीक है, तो ये टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी खबर होगी. ओमान के खिलाफ उन्होंने बल्ले से कमाल किया था. इसके पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 14 सितंबर को 2 विकेट झटके थे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: No Handshake विवाद के बाद सूर्या ने फिर किया पाकिस्तान टीम को इग्नोर, सुपर 4 के लिए भरी हुंकार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
44 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines