हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, मैच विनर खिलाड़ी बना स्क्वॉड का हिस्सा  

Asia Cup 2025: श्रीलंका की टीम ने एक स्टार ऑलराउंडर को स्क्वाड में जोड़ा है। इसी के साथ श्रीलंका की स्क्वाड में अब कुल 17 खिलाड़ी हो चुके हैं। इस स्टार खिलाड़ी के आने से टीम के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है।

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket Team

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 की अब शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट शुरू होते ही श्रीलंका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम अपना पहला मुकाबला 13 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। उसके पहले ही टीम ने एक स्टार ऑलराउंडर को स्क्वाड में जोड़ा है। इसी के साथ श्रीलंका की स्क्वाड में अब कुल 17 खिलाड़ी हो चुके हैं। इस स्टार खिलाड़ी के आने से टीम के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है।  

श्रीलंका की टीम से जुड़ा एक और स्टार 

बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपने ओपनिंग मैच से पहले श्रीलंका की टीम ने 30 वर्षीय ऑलराउंडर जेनिथ लियांगे को अपने साथ जोड़ा है। जेनिथ टीम से जुड़ने के लिए अब श्रीलंका पहुंच भी चुके हैं। इसके साथ ही वानिंदु हसरंगा भी अब टीम के साथ जुड़ चुके हैं, जोकि पिछले सीरीज में इंजरी के कारण नहीं खेले थे। जेनिथ लियांगे के टीम में आने से अब कई ऑलराउंडर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। जिसमें वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका भी नजर आ रहे हैं। हालांकि सभी की नजरें कामिंडु मेंडिस पर टिकी हुई हैं। जोकि हाल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

यहां पर देखें श्रीलंका की अपडेट हुई स्क्वाड  

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियांगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेल्लागे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इस तारीख से शुरू होगा T20 World Cup 2026 का घमासान! अहमदाबाद में खेला जा सकता है खिताबी मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola