Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। इस बार वनडे फॉर्मेंट में हो रहे एशिया कप में टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, जिसके लिए टीम इंडिया भी तैयारियों में जुट गई है। टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली भी अब एशिया कप की तैयारियों में जुट गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास जानकारी शेयर की है।
विराट ने शेयर किया यो-यो स्कोर
विराट कोहली विश्व क्रिकेट के सबसे फिट प्लेयरों में गिने जाते हैं। उन्होंने एशिया कप से पहले सोशल मीडिया पर अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘ खतरनाक स्तर का यो-यो टेस्ट खत्म करने की खुशी। अब यह 17.2 हो गया है।’ यानि कोहली ने अपना टाइम ट्रायल बढ़ा दिया है। खास बात यह भी है कि विराट ने यह स्टोरी शेयर करके सबको चौंका भी दिया है।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1694582416441311498?s=20
विराट के ऊपर दारमोदार
विराट कोहली के ऊपर इस बार एशिया कप में टीम इंडिया को खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी। क्योंकि टीम इंडिया लंबे समय से आईसीसी का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में किंग कोहली के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही टीम इंडिया का अभ्यास सत्र भी शुरू होगा।
बता दें कि यो-यो टेस्ट एक तरह से टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए फिटनेस टेस्ट माना जाता है। जिसे हर खिलाड़ी को पास करना जरूरी होता है। यह प्रक्रिया लंबे समय से टीम इंडिया में चल रही है। विराट कोहली यो-यो टेस्ट में सबसे आगे माने जाते हैं। क्योंकि वह सबसे फिट प्लेयरों में शामिल हैं।
30 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप
बता दें कि इस बार एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से हो रहा है। एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जा रहा है। हालांकि टीम इंडिया अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी।
ये भी देखें: Team India के सामने 3 महीनों में है 3 बड़ा बड़े पड़ाव, जानिए कैसे जीत सकते हैं World Cup
संबंधित खबरें
कब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
40 mins agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
53 mins agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
59 mins agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
1 hr agoIPL में 18 करोड़ मिलने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
1 hr agoकैसा है न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़े कर देंगे हैरान
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने
2 hrs agoIND vs WI: पांचवें टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं शाई होप
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा सिर्फ 6 रन बनाकर हुए आउट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines