Asia Cup 2023 Team India Squad: श्रीलंका और पाकिस्तान में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। स्कवॉड के चयन के लिए सोमवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, कोच राहुल द्रविड़ समेत अन्य शामिल हुए थे। बीसीसीआई द्वारा घोषित 17 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई हैं वहीं तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है।
टीम इंडिया के स्कवॉड में मौजूद बल्लेबाज
एशिया कप के लिए घोषित स्कवॉड में बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल, रोहित शर्मा, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। वहीं ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। इसके अलावा संजू सैमसन को बैकअप में रखा गया है।
गेंदबाजी में बुमराह-प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
बीसीसीआई द्वारा घोषित स्कवॉड के मुताबिक टीम में तीन स्पिनर्स शामिल किए गए हैं। जिसमें रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव शामिल हैं। वहीं युजवेंद्र चहल को जगह नहीं दी गई है। तेज गेंदबाजों के रुप में टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।
Asia Cup 2023 Format: इस फॉर्मेंट के तहत होगा टूर्नामेंट का आयोजन
एशिया कप 2023 में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। दोनों ग्रूप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करेंगी। फिर सुपर-4 की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। पाकिस्तान में खेला जाने वाला एकमात्र सुपर 4 मैच 6 सितंबर को लाहौर में ए1 और बी2 टीम के बीच खेला जाएगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1693535916105802166
https://twitter.com/BCCI/status/1693536400535372029
2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
एशिया कप में भारतीय टीम अपना पहले मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। इसका आयोजन 2 सितंबर 2023 को किया जाएगा। मैच का आयोजन श्रीलंका के कैंडी स्टेडियम में किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है। अगर दोनों टीमें सुपर 4 में पहुंच जाती है तो। इसका आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
40 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines