Asia Cup 2023 Prize Money: भारतीय टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए एशिया कप 2023 के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि एशिया कप में अपना आठवां खिताब भी जीत लिया। शानदार जीत पर टीम इंडिया के प्लेयर जश्न में चूर नजर आए। सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाकर सेलिब्रेट किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। जबकि श्रीलंका की टीम भी मालामाल हो गई है।
टीम इंडिया को मिले 1.24 करोड़ रुपये
एशिया कप में चैंपियन बनी टीम इंडिया को एशिया कप ट्रॉफी के अलावा 1.50 लाख डॉलर यानी लगभग 1.24 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जबकि रनर-अप के तौर पर श्रीलंका की टीम को 75 हजार डॉलर यानी लगभग 62.31 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। वहीं मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच के तौर पर 5 हजार डॉलर (लगभग 4.15 लाख रुपये) दिए गए। प्लेयर ऑफ द सीरीज के तौर पर कुलदीप यादव को 15 हजार डॉलर का चेक सौंपा गया। भारतीय मुद्रा में ये राशि 12.46 लाख रुपये है। बता दें कि पिछले साल श्रीलंका ने टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप जीता था। उसे ट्रॉफी के साथ 1.59 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। रनरअप के तौर पर पाकिस्तान को 79 लाख रुपये दिए गए थे।
जय शाह ने किया बड़ा ऐलान
इसी के साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने बड़ा ऐलान किया। जय शाह ने ट्वीट कर कहा- क्रिकेट के गुमनाम नायकों को बड़ा सलाम। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को कोलंबो और कैंडी में समर्पित क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत ने एशिया कप 2023 को अविस्मरणीय बना दिया। पिच की उत्कृष्टता से लेकर हरे-भरे आउटफील्ड तक, उन्होंने सुनिश्चित किया कि रोमांचक क्रिकेट एक्शन के लिए मंच तैयार किया जाए। आइए उनकी महान सेवाओं का जश्न मनाएं और उनका सम्मान करें!
आठवीं बार चैंपियन बनी टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप ट्रॉफी पर आठवीं बार कब्जा जमाया है। वह इस टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है। भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में ये टाइटल जीता है। जबकि श्रीलंका ने 6 बार खिताब जीता है। उसने साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप की ट्रॉफी जीती। पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप का टाइटल जीता।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines