Asia Cup 2023 Prize Money India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि इससे पहले भी दोनों टीमें सुपर-4 में आमने-सामने रही थीं। इस कांटे के मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से शिकस्त दी थी, लेकिन ये मुकाबला उससे ज्यादा रोमांचक होगा इसमें दोराय नहीं है। फाइनल जीतने वाली टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही करोड़ों रुपये मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस बार एशिया कप की प्राइज मनी कितनी हो सकती है।
इस बार विनर को दिए जा सकते हैं 2 करोड़ रुपये
पिछले साल श्रीलंका ने टी-20 फॉर्मेट में एशिया कप का टाइटल जीता था। उसे ट्रॉफी के साथ 1.59 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले थे। वहीं रनरअप के तौर पर पाकिस्तान को 79 लाख रुपये दिए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार विनर को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 2 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार विनर और रनरअप को पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा। इस बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप की ट्रॉफी के बारे में जानकारी दी है। एसीसी के अनुसार, एशिया कप की ट्रॉफी कोलंबो पहुंच चुकी है।
https://twitter.com/ACCMedia1/status/1702966225935138861
सबसे ज्यादा बार फाइनल जीत चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया एशिया कप फाइनल में फेवरेट है। वह सबसे ज्यादा बार फाइनल जीत चुकी है। भारतीय टीम ने 10वीं बार जगह फाइनल में बनाई है। जबकि श्रीलंका-भारत के बीच आठवीं बार फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम 7 बार ये खिताब जीत चुकी है जबकि श्रीलंका ने 6 बार ये खिताब अपने नाम किया है। जहां श्रीलंका के हौसले पाकिस्तान को हराकर बुलंद हैं, तो वहीं भारतीय टीम को बांग्लादेश से शिकस्त मिल चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम बांग्लादेश की हार से उबरकर फाइनल में कैसा प्रदर्शन करती है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines