Asia Cup 2023 Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप 2023 सुपर-4 के मैच के तहत श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया ‘करो या मरो’ का मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। इस मैच में श्रीलंका ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब भारत-श्रीलंका की टीमें 17 सितंबर को कोलंबो में फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी।
मैच में बारिश के कारण देरी हुई। इस वजह से इसे 42 ओवर का कर दिया गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों में 86 रन की पारी खेली तो वहीं इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंदों में शानदार 47 रन जड़े।
https://twitter.com/ICC/status/1702406954528719335
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम के 2 विकेट 77 रन के अंदर गिर गए, लेकिन तीसरा विकेट निकालने में पाकिस्तान की टीम के पसीने छूट गए। सदीरा समरविक्रमा और कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी की। हालांकि 30वें ओवर में ये पार्टनरशिप टूटने के बाद श्रीलंका की टीम को आखिरी ओवर तक झटके लगते रहे, लेकिन आखिरी ओवर तक डटे रहे चेरिथ असलांका ने 49 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। आखिरी दो गेंदों में श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर चौका और छठी पर 2 रन लेकर असलांका ने अपनी टीम की फाइनल में एंट्री करा दी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:
1 फखर जमां, 2 अब्दुल्ला शफीक, 3 बाबर आजम (कप्तान), 4 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 5 मोहम्मद हारिस, 6 इफ्तिखार अहमद, 7 शादाब खान, 8 मोहम्मद नवाज, 9 मोहम्मद वसीम, 10 शाहीन शाह अफरीदी, 11 जमान खान
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन:
1 पथुम निसांका, 2 कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चैरिथ असलांका, 6 धनंजय डी सिल्वा, 7 दासुन शनाका (कप्तान), 8 दुनिथ वेल्लालागे, 9 महीश थीक्षाना, 10 प्रमोद मदुशन, 11 मथीशा पथिराना
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
29 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
50 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines