Asia Cup 2023 Pakistan number 1 ODI Team: गुरुवार से खेले जाने वाले एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज (PAK vs AFG) में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस जीत से जहां टीम का मनोबल तो बढ़ा ही है साथ ही वे आईसीसी की वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है।
ये टीमें टॉप 3 में मौजूद
दरअसल इस मैच से पहले आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया 118 प्वाइंट के साथ मौजूद थी वहीं पाकिस्तान दूसरे पायदान पर थी। लेकिन सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के 119 अंक हो गए हैं और वह कंगारुओं को पछाड़कर टॉप पर आ गई है। रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर है। जिसके 113 अंक है। वहीं सीरीज गंवाने के बाद अफगानिस्तान को झटका लगा है। टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
https://twitter.com/ICC/status/1695495988536811976
पाकिस्तान ने ऐसे जीता मैच
वहीं मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक भी जड़ा। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी हालांकि पाकिस्तान ने दमदार वापसी की।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 209 रन ही बना सकी और 59 रनों से हार गई। टीम की ओर से मुजीब उल रहमान ने शानदार पारी खेली लेकिन अंत में हिट विकेट आउट हो गए और टीम को जीत नहीं दिला पाए।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
18 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
30 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
30 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines