Nepal Coach Monty Desai on Asia Cup 2023: नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप खेलने जा रही है। ऐसे में ये टीम काफी उत्साहित है। नेपाल एशिया कप का पहला मुकाबला खेलेगी। टीम की भिड़ंत 30 अगस्त को पाकिस्तान से होगी। इसके लिए पाकिस्तान पहुंचे मुख्य कोच मोंटी देसाई का मानना है कि उनके खिलाड़ियों के पास भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में रहने से सीखने का भरपूर मौका होगा।
गुरुवार को कराची में मीडिया से बात करते हुए देसाई ने एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने की ऐतिहासिक उपलब्धि की तारीफ की। उन्होंने कहा- यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हम पाकिस्तान और भारत के समूह में हैं। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए सीखने का एक बड़ा अवसर होगा। हालांकि, देसाई ने जीत के बारे में भविष्यवाणी करने से परहेज किया।
यह नहीं कह सकता कि हम जीतने जा रहे हैं
उन्होंने कह- “मैं यह नहीं कह सकता कि हम जीतने जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने टॉप क्रिकेटर्स को केवल टीवी पर देखा है।” बुधवार को कराची पहुंचने के बाद नेपाल क्रिकेट टीम ने नेशनल बैंक स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। संदीप लामिछाने 28 अगस्त को टीम के साथ जुड़ेंगे। उनकी तैयारी में 27 अगस्त को मुल्तान जाने से पहले अभ्यास मैच भी शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद नेपाल की टीम 4 सितंबर को श्रीलंका में भारत से भिड़ेगी। मोंटी देसाई इससे पहले वेस्ट इंडीज और यूएई के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं।
एशिया कप के लिए नेपाल की टीम:
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा, किशोर महतो, अर्जुन साउद
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines