Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। पाकिस्तान-श्रीलंका में 6 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश ने टीम का ऐलान किया था। अब सोमवार को नेपाल ने भी टीम की घोषणा कर दी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) की ओर से आगामी एशिया कप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की गई है।
रोहित पौडेल को सौंपी गई कमान
CAN की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि नेपाल की टीम पाकिस्तान में एक सप्ताह के तैयारी शिविर से गुजरेगी। जहां टीम प्रशिक्षण लेगी और पीसीबी द्वारा नामित टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी। पहली बार एशिया कप खेलने वाली नेपाल की टीम की कमान रोहित पौडेल को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में 17 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
https://twitter.com/CricketNep/status/1691023161616478208
पाकिस्तान के खिलाफ होगा पहला मैच
नेपाल 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। वह भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए का हिस्सा है। नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचते हुए पहली बार एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई किया था। टीम की बात करें तो इसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अच्छा मिश्रण है। जिसे एशिया कप की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
आसिफ शेख, कुसल भुर्तेल और कुशल मल्ला जैसे शानदार बल्लेबाजों से लबरेज टीम को एशिया कप के मोर्चे पर उतारा गया है। गेंदबाजी में स्पिनर संदीप लामिछाने, करण केसी और सोमपाल कामी जैसी बॉलर मौजूद हैं। जो किसी भी वक्त खेल का पासा पलट सकते हैं।
एशिया कप 2023 के लिए नेपाल टीम:
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुसल भुर्तेल, ललित राजवंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, डी.एस. ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, किशोर महतो, सुदीप जोरा, अर्जुन सऊद , श्याम ढकाल।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines