नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने पुष्टि की कि पाकिस्तान टीम अपने घर में कम से कम दो एशिया कप 2023 मैच खेलेगी। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) द्वारा एशिया कप के लिए पीसीबी की ओर से प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने की घोषणा के बाद एशिया कप 31 अगस्त से शुरू होना कंफर्म हो गया है।
चार मैचों की मेजबानी करेगा पाकिस्तान
एसीसी के अनुसार, शेष 9 मैचों के लिए एशिया कप श्रीलंका में शिफ्ट होने से पहले पाकिस्तान 4 मैचों की मेजबानी करेगा। चूंकि भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगा, इसलिए पाकिस्तान का अपने देश में ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ हो सकता है। पाकिस्तान में अन्य मैच दूसरे समूह की टीम के खिलाफ खेले जाने की संभावना है जिसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।
https://twitter.com/iRashidLatif68/status/1669580414762008578?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1669580414762008578%7Ctwgr%5E3d9bfb3d91dbf49adc00ab64ddf8793ff1ca419f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geosuper.tv%2Fsuperlayout%2Fcontent%2Fposts%2Fedit%2F25347
पाकिस्तान घर में कम से कम दो मैच खेलेगा
इस बीच, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राशिद लतीफ ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान लाहौर में दो मैच खेलेगा। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पीसीबी प्रमुख सेठी ने भी पुष्टि की है कि मेजबान देश कम से कम दो मैच घरेलू मैदान पर खेलेगा। उन्होंने आज लाहौर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा- पाकिस्तान कम से कम दो मैच अपने घर में खेलेगा। हालांकि उन्होंने ये खुलासा नहीं किया कि ये मैच किसके खिलाफ होंगे। एशिया कप में इस साल कुल 13 मैच खेले जाएंगे। जिसमें से केवल चार पाकिस्तान में होंगे। बाकि 9 मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएंगे।
31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा एशिया कप
एशिया कप दो चरणों में 31 अगस्त से 17 सितंबर तक 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। नेपाल पहली बार एशिया कप खेलेगा। इस टूर्नामेंट से एशियाई टीमों को भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी। पिछले साल बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था।
पीसीबी ने पेश किए थे हाइब्रिड मॉडल
इसके बाद पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल में दो विकल्प पेश किए थे। पहले विकल्प में भारत को अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेलने के लिए कहा गया था जबकि अन्य सभी मैच पाकिस्तान में खेले जाने थे। एक अन्य विकल्प में, पहले चरण में ग्रुप चरण के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाने का प्रस्ताव था, जबकि दूसरे चरण में भारतीय टीम के मैच और उसके बाद फाइनल सहित अगले चरण के मैच तटस्थ स्थान पर खेले जाने थे। हाइब्रिड मॉडल के दूसरे विकल्प को गुरुवार को स्वीकार कर लिया गया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines