Asia cup 2023 IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच देश में हर किसी के अंदर हर समय मौजूद रहता है। जब भी कभी इन दोनों के बीच मैच होता है तो सभी पुराने मैचों का दृश्य बरबस हर एक की आंखों में अपलक आने लगता है। करीब 37 साल पहले शारजाह के शानदार मैदान में पाकिस्तान के धुरंधर बल्लेबाज जावेद मियांदाद द्वारा चेतन शर्मा की मैच की आखिरी गेंद पर लगाया गया सिक्स आज भी हर किसी को याद है।
ऋषिकेश कानिटकर और सचिन तेंदुलकर ने किया था कमाल
पाकिस्तान के हाथों उस सिक्स की भयावह हार के बाद भारत के ऋषिकेश कानिटकर द्वारा ढाका में करीब 25 साल पहले आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को मैच जिताना,मियांदाद के उस करारे प्रहार को नेस्तनाबूत करने जैसा था। इतना ही नहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी 20 साल पहले केपटाउन के शानदार मैदान में रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर के पहले ओवर में ही एक सिक्स और दो लगातार चौके मारकर पाकिस्तान की हालत पतली करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर
पाकिस्तान ने कुल मिलाकर अब तक भारत के खिलाफ 73 एक दिवसीय मैचों में जीत हासिल की है। जबकि भारत ने 55 मैचों में जीत हासिल की है। लेकिन अब युवा प्रतिभाओं से लबरेज भारतीय टीम पाकिस्तान को पूरी तरह टक्कर देने को तैयार है। पिछले साल मॉडर्न मास्टर विराट कोहली द्वारा खौफनाक हैरिस रउफ की दो गेंदों में लगातार दो सिक्स मारने के वाकया ने दोनों देशों के बीच समीकरण को अब पूरी तरह बदल कर रख दिया है।
दोनों देशों के बीच शनिवार को होने वाले मैच को लेकर भी इसी तरह के रोमांच की बानगी पेश होने की सभी खेल प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं।पाकिस्तान की टीम भी पूरी तरह युवाओं से भरी है,ऐसे में शनिवार का मैच हर किसी की आंखों में आने को अभी से बेताब होगा।
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
54 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines