IND vs PAK Shaheen Afridi clean bowled Rohit Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले जा रहे मैच में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत के साथ टिकने का प्रयास किया लेकिन शाहीन अफरीदी के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने पहले रोहित और फिर कोहली को आउट कर दिया। जिसमें रोहित का विकेट काफी शानदार था।
शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को ऐसे फंसाया
भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा ने मैच की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया। वे बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे लेकिन बाद में बारिश हो गई। आधे घंटे तक खेल बंद होने के बाद कप्तान जैसे ही मैदान पर उतरे तो उनके सामने एक बार फिर से शाहीन की चुनौती थी। शाहीन ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद रोहित से दूर फेंकी। इसके बाद वे चौथी और पांचवी गेंद पर भी ये ही रणनीति के साथ रोहित के सामने उतरे।
तीन गेंद लगातार बाहर की ओर फेंकने के बाद शाहीन ने अचानक कोण बदला और एक शानदार इनस्विंगर डाली। इसे रोहित समझ ही नहीं पाए और गेंद बल्ले और पैड के बीच में से निकलकर सीधे स्टंप में धुस गई।
Pakistan Playing 11: ये है पाकिस्तान की प्लेइंग 11
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।
India Playing 11: भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रित बुमराह।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
32 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines