Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान हो गया है। एशिया कप के लिए टीम में 6 साल बाद एक स्टार आलराउंडर की वापसी कराई गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस खिलाड़ी ने सिर्फ 1 वनडे खेला था और टीम से ड्रॉप कर दिया गया। अब अचानक उसे टीम ने बुलावा भेजा है। श्रीलंका-पाकिस्तान में होने जा रहे एशिया कप में वह गेंद-बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकता है। आखिर कौन है ये खिलाड़ी आइए जानते हैं…
दरअसल, एशिया कप के लिए अफगानिस्तान ने करीम जनत को टीम में बुलाया है। करीब 6 साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। 2017 में डेब्यू करने वाले करीम सिर्फ 1 वनडे खेलकर टीम से बाहर हुए थे, उसके बाद इस खिलाड़ी ने दुनिया भर में खेली जाने वाली टी20 लीग्स और घरेलू क्रिकेट में कमाल किया और टीम में वापसी का दावा ठोका। लिहाजा उन्हें अचानक टीम में बुला लिया गया है।
कौन हैं करीम जानत
करीम जानत एक स्टार आलराउंडर हैं। 25 साल के इस खिलाड़ी बहुत कम समय में अपने आप को बतौर आलराउंडर के दौर पर स्थापित किया है। करीम दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं। उनके पास गेंद और बल्ले से कमाल करने की जबरदस्त क्षमता है। क्रिकेट मैदान पर तीनों क्षेत्रों में यह खिलाड़ी कमाल करता है। करीम जानत के टीम में लौटने से अफगानिस्तान की ताकत बेशक बढ़ने वाली है। इस खिलाड़ी से भारत-पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को भी सावधान रहना होगा।
करीम जानत का क्रिकेट करियर
करीम जानत ने अफगानिस्तान के लिए सिर्फ 1 टेस्ट और 1 वनडे मैच ही खेला है। वह एकमात्र टेस्ट में 41 जबकि एकमात्र टेस्ट में 9 रन बना पाए हैं। इस आलराउंडर ने 49 टी20 मैचों में 18.14 की औसत से 508 रन बनाए हैं। वह टी20 में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनके बल्ले से 34 चौके और 24 छक्के भी निकले हैं।
साल 2017 में किया था वनडे डेब्यू
करीम जानत ने अफगानिस्तान के लिए 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। हालांकि वह गेंद और बल्ले से डेब्यू में कमाल नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने 33 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए थे। 4 ओवर में 31 रन देने के बाद भी उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उस मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार मिली थी।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines