हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

विज्ञापन

Ashes 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने। द ओवल में एशेज 2023 के अंतिम टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए, ब्रॉड ने लंच के ठीक बाद उस्मान ख्वाजा को आउट कर मेजबान टीम को खेल में वापस ला दिया। यह रिकॉर्ड ब्रॉड की स्कील्स का प्रमाण है जिसने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान गेंदबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को और मजबूत किया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया शानदर प्रदर्शन

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज के पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी गेंदबाजी से सभी को मुरीद बना लिया। ब्रॉड ने असाधारण गेंदबाजी की, जिसमें ख्वाजा 47 रन बनाकर आउट हो गए। कुछ ही समय बाद, ट्रैविस हेड सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए, जिससे मैदान पर ब्रॉड की क्षमता का और प्रदर्शन हुआ। इसके बाद स्टूअर्ट ने लाबुशेन को भी आउट कर टीम के लिए तीन बड़ी सफलताएं प्राप्त की।

वॉर्न और ग्लेन मेक्ग्रा की लिस्ट में शामिल हुए स्टुअर्ट ब्रॉड

क्रिकेट की सबसे पुरानी प्रतिस्पर्धाओं में से एशेज में अब तक ब्रॉड समेत 3 गेंदबाजों ने 150 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।इस सूची में पहले नंबर पर शेन वॉर्न का नाम है, जिन्होंने 36 मैचों में 23.25 की औसत से 195 विकेट लिए थे।दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्ग्राथ हैं, जिन्होंने 30 मैचों में 20.92 की औसत से 157 विकेट लिए थे।
सक्रिय गेंदबाजों में ब्रॉड पहले नंबर पर हैं। उनके बाद जेम्स एंडरसन (116) हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड का टेस्ट करियर

ब्रॉड ने साल 2007 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।
वह अब तक 167 टेस्ट में 27.64 की औसत और 2.98 की इकॉनमी रेट से 602 विकेट लिए हैं। उन्होंने 20 बार पारी में 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें