नई दिल्ली: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच चौथे दिन दूसरे सेशन में जीत लिया। इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों की जरूरत थी। जिसे उसने 3 विकेट रहते हासिल कर लिया। सात विकेट आउट होने के बाद निचले क्रम पर आए क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने जमकर तूफान मचाया। वोक्स ने 47 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 32 रन जड़े तो वहीं मार्क वुड ने 8 गेंदों में 1 चौका-1 छक्का जड़कर नाबाद 16 रन बनाए।
सच साबित हुई स्टुअर्ट ब्रॉड की बात
चौथे दिन की शुरुआत से पहले इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा था कि हम इसे वनडे की तरह चेज करेंगे। हालांकि इंग्लैंड के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए दो दिन थे, लेकिन उसने ‘बैजबॉल’ को फॉलो करते हुए एग्रेसिव क्रिकेट खेला। ज्यादातर बल्लेबाजों ने 80 के आसपास स्ट्राइक रेट रखी। हालांकि इस दौरान उसके 7 विकेट आउट हो गए, लेकिन उसने इसकी परवाह नहीं की। टीम के लिए दूसरी पारी में हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों में 9 चौके ठोक 75 रन जड़े।
https://twitter.com/englandcricket/status/1678059508457775104
मार्क वुड रहे हीरो
इस मैच के हीरो मार्क वुड रहे। उन्होंने गेंद और बल्ले से जमकर तूफान मचाया। वुड ने पहली पारी में 11.4 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट चटकाए तो वहीं बल्ले से तबाही मचाते हुए 8 गेंदों में 24 रन जड़े। दूसरी पारी में वुड ने 17 ओवर फेंके और 2 विकेट लिए। जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 8 गेंदों में 16 रन जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
https://twitter.com/englandcricket/status/1678054527688400901
चौका ठोक जिताया मैच
हेडिंग्ले की पिच पर ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 263 रन बनाकर आउट हो गई थी। जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 237 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 224 रनों पर ढेर कर दिया था। जिसके बाद उसे 251 रन का टार्गेट मिला। इंग्लैंड के लिए जीत का चौका क्रिस वोक्स ने लगाया। उन्होंने 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क को करारा चौका जड़ा। जिसके बाद इंग्लैंड ने इस मैच पर कब्जा जमा लिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पहले दो मैच गंवाने के बाद तीसरा जीत लिया है। चौथा मुकाबला 19 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लिश टीम अगले मुकाबले में किस तरह परफॉर्म करती है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines