नई दिल्ली: क्रिकेट में कब किसकी बाजी पलट जाए कहा नहीं जा सकता। कल तक एशेज टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच में मजबूत स्थिति में दिख रही ऑस्ट्रेलिया के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले के पांचवें दिन इंग्लैंड ने इस तरह बाजी पलटी कि देखने वाले दंग रह गए।
इंग्लिश टीम ने आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से मैच छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए थे, लेकिन पांचवें दिन सुबह 3 विकेट गिरने के बाद शाम होते-होते टीम मैच ही गंवा बैठी। इंग्लैड ने ये मैच 49 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में कुछ गलतियां ले डूबीं।
खराब शॉट सलेक्शन
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने महज 29 रन के अंदर तीन विकेट चटका डाले। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा महज 2 ओवर के अंदर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए मार्नस लाबुशेन भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर जैसे-तैसे मिडल ऑर्डर पर स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्मिथ और हेड इंग्लिश गेंदबाजों की अंदर आती गेंदों को जज नहीं कर पाए और खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।
छह गेंदों में दो बड़े विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की हालत पतली होती चली गई। उसे जीत के लिए 100 रन बनाने में पसीने छूटने लगे। फिर मोईन अली को जैसे ही विकेट से मदद मिलने लगी, उनकी स्पिन गेंदों में कप्तान पैट कमिंस और मिचेल मार्श समेत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐसे फंसे कि 20 रनों के अंदर चार विकेट आउट हो गए। बाद में टॉड मर्फी और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया को जीत नहीं दिला पाए। कैरी 28 और मर्फी 18 रन बनाकर आउट हुए।
https://twitter.com/englandcricket/status/1686062616613994502
इंग्लैंड के गेंदबाज क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 19 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोईन अली ने 23 ओवर में 3 और अपना आखिरी मैच खेल रहे स्टु़अर्ट ब्रॉड ने 20.4 ओवर में 2 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से मैच खींच लिया। मार्क वुड को एक विकेट मिला। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते। जबकि एक ड्रॉ रहा। इस तरह एशेज 2023 सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।
बेन स्टोक्स का कैच
इस मैच में बेन स्टोक्स से एक बड़ा मौका छूट गया। वे स्टीव स्मिथ को जल्द ही आउट कर सकते थे, लेकिन उन्होंने कैच लेने के बाद सेलिब्रेशन की जल्दबाजी में गेंद गिरा दी। इससे स्मिथ आउट होने से बच गए। हालांकि बाद में उन्हें 54 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
नई बॉल का विवाद
आखिरी टेस्ट में नई बॉल का विवाद भी सामने आया। रिकी पोंटिंग ने 37वें ओवर में नई बॉल के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने अंपायरों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने वैसी गेंद नहीं चुनी जैसी पहली थी। इससे ऑस्ट्रेलिया को खामियाजा उठाना पड़ा।
स्टुअर्ट ब्रॉड का फेयरवैल
ये इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच रहा। उन्होंने इस टेस्ट के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले ली। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया गया।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
23 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
29 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines