हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ashes 2023: मार्क वुड ने आते ही मचाई तबाही, उखाड़ फेंका Usman Khawaja का स्टंप, देखें वीडियो

विज्ञापन
Mark Wood dismisses Usman Khawaja

Ashes 2023: एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज का पहला टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कमाल की शुरुआत की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड किया और अपनी टीम को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। ख्वाजा 37 गेंद पर 13 रन बनाए हैं।

दरअसल, इंग्लैंड के लिए मार्क वुड पारी का 13वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर शुरुआती 4 बॉल डॉट निकलीं। पांचवी पर 2 रन आए और आखिरी गेंद पर उन्होंने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। वुड तेज गति से दौड़ते हुए आए और स्लो गेंद डाल दी, जिस पर बल्लेबाज चारों खाने चित हो गया और गेंद ने लेग स्टंप उखाड़ दिया। जिस गेंद पर ख्वाजा आउट हुए वह 94.6mph की रफ्तार से आई थी।

https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1676912216313057280?s=20

विज्ञापन

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक कुल 16 ओवर फेंके जा चुके हैं। पहले दिन का पहला सेशन जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्नस लाबुशेन 17 जबकि स्टीव स्मिथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और मार्क वुड ने 1-1 विकेट चटकाया है।

एशेज सीरीज का हाल

5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। कंगारू टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों को अपने नाम किया है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड को 43 रनों से शिकस्त दी थी। अब इंग्लैंड को सीरीज बचाने के लिए तीसरा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola