Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का आखिरी मैच गुरुवार से केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन काफी रोमांचक रहा। इसमें इंग्लैंड की शुरुआत तो दमदार रही लेकिन बाद में कंगारुओं ने भी वापसी की और मैच की दशा बदल दी।
केनिंगटन ओवल में खेले जा रहे 5वें एशेज टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन बनाए।इसके जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम फिलहाल 222 रन पीछे हैं वहीं क्रीज पर इस समय उस्मान ख्वाजा (26) और मार्नस लाबुशेन (2) बने हुए हैं।
अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड ने लगातार गंवाए विकेट
मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की और अपनी बेजबॉल स्टाइल का नजारा दिखाया। टीम के दोनों ही ओपनर्स ने 11 ओवर में ही 60 रन बना दिए। हालांकि बाद में दोनों आउट हो गए। इसके बाद मोईन अली को भी अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वे इसे आगे नहीं बढ़ा पाए और 34 रनों पर आउट हो गए।
इसके बाद रूट और स्टोक्स भी कुछ कमाल नहीं कर पाए। टीम की पारी को हैरी ब्रूक ने संभाला जिन्होंने एक शानदार पारी खेलते हुए 85 रन बनाए। वे टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे। उनके अलावा कोई भी कमाल नहीं कर पाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
38 secs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
28 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
41 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines