नई दिल्ली: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज 2023 के दूसरे मैच के लिए मोईन अली को बाहर कर जोश टंग को जगह दी है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन टंग ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स के होश उड़ा डाले। टंग ने पहले 17 रन बनाकर खेल रहे उस्मान ख्वाजा को बोल्ड मारा, इसके बाद उन्होंने घातक गेंद पर सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
घातक इनस्विंगर पर बीट हुए वॉर्नर
ये नजारा 30वें ओवर में देखने को मिला। 87 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक 66 रन बनाकर खेल रहे वॉर्नर इंग्लैंड के लिए सिरदर्द बनते जा रहे थे। इतने में टंग इस ओवर की पांचवीं गेंद डालने आए। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज वॉर्नर के लिए अराउंड द विकेट गेंद डाली। जैसे ही इस बॉल ने टप्पा खाया, ये इतनी घातक इनस्विंगर बनी कि इससे पहले वॉर्नर कुछ समझ पाते वे बुरी तरह बीट हुए और गेंद बीचों-बीच रखी गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। वॉर्नर इस शानदार गेंद को देख स्तब्ध रह गए। टंग का ये एशेज में सिर्फ दूसरा विकेट था।
https://twitter.com/englandcricket/status/1674046547968000002
सही साबित हुआ स्टोक्स का फैसला
कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट में जोश टंग को खिलाने का फैसला लिया, यह सही साबित हुआ। स्टोक्स ने एक दिन पहले कहा था कि वह मार्क वुड को खिलाना चाहते थे, लेकिन उनकी ड्यूरेबिलिटी पर संदेह के कारण उन्हें जोश टंग को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा। पिछले हफ्ते एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दो विकेट से हारने वाली टीम में टंग एकमात्र बदलाव हैं। उन्होंने मोईन अली की जगह ली है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स की पिच पर एक सीम अटैक लेने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि 25 साल के इस खिलाड़ी ने 1 जून 2023 को लॉर्ड्स के इसी मैदान पर डेब्यू किया था। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। स्कोर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट 96 रन पर गिर गए हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
7 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines