Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच खेला गया। मैच में कंगारुओं ने रोमांचक तरीके से जीत दर्ज की। मैच के लिए इंग्लैंड ने पहले ही प्लेइंग 11 घोषित कर दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही अपने खिलाड़ियों का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम में अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क को जगह नहीं दी गई थी। इस पर ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़ा खुलासा किया है।
स्टार्क को इसीलिए नहीं मिली जगह
ऑस्ट्रेलियाई कोच के मुताबिक मिचेल स्टार्क को नहीं खिलाने के पीछे की मुख्य वजह पिच थी जो कि एक दम सपाट थी। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि वे इस पर भी प्रभावी साबित हो सकते थे। कोच ने कहा कि “यह परिस्थितियों पर आधारित फैसला था। हालांकि फिर भी हमें पिच देखकर ऐसा लगा कि मिच (मिचेल स्टार्क) मैच में एक बढ़िया भूमिका निभा सकते थे, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन वहां बाएं हाथ के स्विंग से ज्यादा लाइन और लेंथ की संभावनाएं थी और हमें ऐसा नहीं लगा कि वहां (एजबेस्टन में) स्विंगिंग कंडीशन मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि ‘यह असल में टीम चुनने के अंतिम पड़ाव में अंदर से मिल रही चेतना पर निर्भर करता है, इसलिए आप जिस तरह से चाहें इसकी आलोचना की जा सकती है। हम जब खेलने के लिए उतरे तो हमें ऐसा लगा कि हमने हमारे पास मौजूद सारी जानकारी के साथ, सबसे अच्छा निर्णय लिया है।”
मिचेल स्टार्क का टेस्ट रिकॉर्ड
मिचेल स्टार ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। वे हमेशा टीम के लिए प्रदर्श करते हैं। स्टार्क ने अपने करियर में 78 टेस्ट मैचों में 310 विकेट झटके हैं। उनका ऐवरेज भी 27.64 का है। स्टार्क इंग्लैंड में भी दमदार लय के साथ बॉलिंग करते हैं। उन्होंने यहां पर 10 मैचों में 37 विकेट झटके हैं। यहां पर उनका एवरेज 31.89 का है।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
23 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
36 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines