हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: एलेक्स कैरी ने छोड़ दी क्रिस वोक्स की गेंद, बल्ले को छूकर उड़ा गई गिल्लियां, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज क्रिस वोक्स ने धमाकेदार वापसी की है। हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन वोक्स ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से कहर बरपाया। उन्होंने अपने पहले 15 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े शिकार किए। वोक्स की घातक गेंदों पर उस्मान ख्वाजा, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी आउट हुए। एलेक्स कैरी तो इस तरह बोल्ड हुए कि आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो गया।

शानदार गेंद पर बीट हुए एलेक्स कैरी 

ये नजारा 54वें ओवर में देखने को मिला। क्रिस वोक्स पिच से मिल रही उछाल का भरपूर फायदा उठा रहे थे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इससे बचने की जुगत में थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज केरी को वोक्स ओवर द विकेट गेंद डालने आए। जैसे ही उन्होंने बॉल फेंकी, कैरी ने सोचा कि ये ऑफ स्टंप से बाहर निकल जाएगी।

https://twitter.com/englandcricket/status/1677719009788309505

विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने अपना बल्ला ऊपर कर लिया, लेकिन ये बॉल पिच होने के बाद अंदर की ओर आई और बल्ले पर पड़कर सीधे विकेटों में जा घुसी। इससे पहले कि कैरी कुछ समझ पाने की कोशिश करते, विकेटों पर रखी गिल्लियां बिखर गईं। आखिरकार कैरी को 14 गेंदों में महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

मुश्किल में नजर आ रही है ऑस्ट्रेलिया 

मैच के स्कोर की बात करें तो चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। टीम को 196 रन की लीड मिल चुकी है। फिलहाल टीम मुश्किल में लग रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लिश टीम की गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया को कितने रनों पर ढेर करती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola