Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस फैसले को जोश टंग ने सही साबित करते हुए कमाल की गेंदबाजी की और कंगारू टीम की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया है।
जोश टंग ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए पहले उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड किया, फिर बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर का भी खेल कर दिया। ख्वाजा जहां 17 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं डेविड वॉर्नर ने 88 गेंद पर 66 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का भी निकला।
जोश टंग ने ऐसे किया उस्मान ख्वाजा का शिकार
जोश टंग ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान अपनी टीम की तरफ से 24वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने इनस्विंग डाली, जो पड़कर अंदर आई और गिल्लियां उड़ा ले गई। इस गेंद को बाहर जाने की उम्मीद से बल्लेबाज ने छोड़ दिया था। ख्वाजा ने हवा में बल्ला रखा, उन्हें ये गलती भारी पड़ गई और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो दूसरे मुकाबले का दूसरा सेशन चल रहा है। पहले दिन डेविड वॉर्नर 66 जबकि ख्वाजा 17 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दोनों विकेट जोश टंग ने लिए हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन क्रीज पर 27 गेंद में 9 रन बनाकर टिके हैं, जबकि उनका साथ दे रहे स्टीव स्मिथ ने 8 गेंद पर 13 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
39 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
56 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines