हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डेढ़ साल बाद वेस्ट इंडीज टीम में वापसी कर सकते हैं आंद्रे रसेल, स्टार ऑलराउंडर ने दिए संकेत

विज्ञापन
आंद्रे रसेल का जलवा। (Social Media)

नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपना आखिरी टी-20 नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। पिछले डेढ़ साल से वह अपनी टीम के लिए नहीं खेले हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई टी-20 लीगों में हिस्सा लिया है। हालांकि अब वह नेशनल टीम में खेलने के लिए टी20 लीग का त्याग करने के लिए तैयार हैं। स्टार ऑलराउंडर ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में खेलने की इच्छा जताई है।

‘मैं लीगों का त्याग करने को तैयार’

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय निराशा की स्थिति में है। एक समय के ताकतवर दिग्गज आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहे, लेकिन उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। रसेल ने कहा- मुझे पता है कि वेस्टइंडीज के लिए खेलने के लिए मुझे कुछ लीगों का त्याग करना होगा। मैं ऐसा करने को तैयार हूं। मैं वेस्टइंडीज को विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ मौका देने की कोशिश करूंगा।

3 अगस्त से खेली जाएगी पांच मैचों की टी-20 सीरीज 

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय कैरेबियाई दौरे पर है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज और फिर 5 मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। T-20 सीरीज 3 अगस्त से खेली जाएगी।

विज्ञापन

हालांकि रसेल या वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन संभावना है कि वह डेढ़ साल बाद वापसी कर सकते हैं। टी20 विश्व कप 2024 के लिए सिर्फ एक साल बचा है। ऐसे में वेस्ट इंडीज की टीम अनुभवी खिलाड़ियों को इसकी तैयारियों के लिए वापस बुला सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola