Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला इसी महीने 19 जुलाई को खेला जाना है। जिसमें भारत ए और पाकिस्तान ए की टीम जीत के लिए जद्दोजहद करती दिखेगी। यह मुकाबला इमर्जिंग एशिया कप 2023 के तहत खेला जाना है।
आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाएगा IND-PAK मैच
दरअसल, एशियाई क्रिकेट परिषद की ओर से श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक इमर्जिंग एशिया कप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार, टीम इंडिया ए 19 जुलाई को पाकिस्तान ए के खिलाफ मैदान पर दम दिखाएगी। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से आर प्रेमदास स्टेडियम में यह मुकाबला होगा।
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
इमर्जिंग एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत और पाकिस्तान ग्रुप बी में हैं। इन दोनों टीमों ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों जीते हैं। भारत ए 4 अंकों और +3.792 की नेट रन रेट के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है, जबकि पाकिस्तान 4 अंकों और +2.875 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
यश ढुल हैं कप्तान
इमर्जिंग एशिया कप 2023 में हिस्सा लेने वाली भारतीय ए टीम की कमान 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल के पास है, वहीं पाकिस्तान ए की कप्तानी मोहम्मद हैरिस संभाल रहे हैं। टीम इंडिया में आईपीएल 2023 के स्टार खिलाड़ी रियान पराग, साईं सुदर्शन, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल शामिल हैं।
15 अक्टूबर को वनडे विश्वकप में भिडे़ंगे भारत-पाकिस्तान
इमर्जिंग एशिया कप 2023 के बाद क्रिकेट फैंस को एशिया कप और वनडे विश्वकप में भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। एशिया कप का शेड्यूल होना बाकि जबकि वनडे विश्वकप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार, 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
1 hr agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
2 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
2 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
3 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
4 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
4 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines