Abhishek Sharma IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी है.
अभिषेक एक बार फिर बल्ले से बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और एक के बढ़कर एक दमदार शॉट्स जड़ रहे हैं. बाएं हाथ के बैटर ने अपनी इस इनिंग के दौरान ही टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. अभिषेक खास मामले में कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए हैं.
अभिषेक ने हासिल किया बड़ा मुकाम
दरअसल, अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक हजार रन पूरे कर लिए हैं. अभिषेक भारत की ओर से सबसे कम गेंदें खेलकर एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 528 गेंदों में हासिल की है.
ये भी पढ़ें: एक दिन में 3 बार शर्मसार हुई टीम इंडिया! कुवैत-यूएई के बाद नेपाल ने भी एकतरफा मैच में बुरी तरह रौंदा
वहीं, सूर्यकुमार इस मुकाम तक 573 गेंदें खेलने के बाद पहुंचे थे. लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट का नाम है, जिन्होंने यह मुकाम 599 गेंदें खेलकर हासिल किया था. वहीं, मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल में एक हजार रन 604 बॉल खेलकर पूरे किए थे.
एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
भारतीय टीम पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. टीम इंडिया ने तिलक वर्मा को आराम देते हुए उनकी जगह पर रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में चांस दिया है. रिंकू को इस सीरीज में अब तक अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका है.
टीम इंडिया की शुरुआत पांचवें टी-20 में कमाल की रही है. मैदान पर बिजली गिरने की आशंका के चलते मैच रुकने से पहले भारतीय टीम ने सिर्फ 4.5 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 52 रन लगा दिए हैं. अभिषेक 13 गेंदों में 23 रन जड़ चुके हैं, जबकि शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines