8 Big Names Missing from T20 Series Against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। करीब 14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। इन दोनों धुरंधरों के अलावा संजू सैमसन, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। यानी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर ये खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो उन्हें टी20 वर्ल्ड कप का टिकट मिल सकता है।
इन खिलाड़ियों के अलावा कई धुंरधरों को निराशा भी हाथ लगी है। इसमें से कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं तो कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, लेकिन दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो कि पूरी तरह से फिट हैं। इसके बावजूद उन्हें इग्नोर किया गया है। ऐसे में बात करें उन आठ बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय बेड़े में शामिल नहीं किया गया है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए हैं कुल 5 T20 मैच, कैसा है H2H रिकॉर्ड
सूर्यकुमार, हार्दिक और रुतुराज गायकवाड़ हैं चोटिल:
मध्यक्रम में भारतीय टीम की जान सूर्यकुमार यादव सहित हार्दिक पांड्या और रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होने की वजह से आगामी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। सूर्या को अफ्रीकी दौरे पर पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी एड़ी की सर्जरी करवाई है।
वहीं हार्दिक वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते वक्त चोटिल हो गए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा 19 दिसंबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में गायकवाड़ अपनी उंगली चोटिल करा बैठे थे। फिलहाल वह भी अपनी इस चोट से उबरने में लगे हुए हैं।
बुमराह, जडेजा और राहुल को मिला है आराम:
भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी अफ्रीकी दौरे पर लगातार शिरकत कर रहे थे। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने आगामी बड़े मुकाबलों से पूर्व उन्हें आराम देने का फैसला लिया है।
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को नहीं मिली टीम में जगह:
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भारतीय बेड़े में शामिल नहीं किया गया है। ये दोनों खिलाड़ियों के साथ फिटनेस की भी समस्या नहीं है। अय्यर तो अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम के साथ भी थे।
आगामी सीरीज से नजरअंदाज किए जाने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर सवाल भी उठने लगे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शायद ये दोनों खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय प्लान का हिस्सा नहीं हैं। यही वजह है कि इन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से इग्नोर किया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशसवी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines