ODI World Cup 2023 : वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कमाल की फॉर्म में है। टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली ही है। विश्व कप 2023 में विराट कोहली अभी तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुकें हैं। टीम उनसे आने वाले मैचों में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है। भारतीय टीम का अगला मैच 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ होगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया पहले ही लखनऊ पहुंच गई है। यहां पहुंचकर टीम इंडिया ने प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया है।
विराट कोहली बने गेंदबाज
लखनऊ पहुंचकर टीम इंडिया ने अपने अगले मैच के लिए प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है। इस विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। जिसके बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में विराट कोहली छठे गेंदबाजी की भूमिका मिभा सकते हैं क्योंकि छठे गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या फिलहाल चोट लगने के चलते मैच से बाहर है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो पाक टीम को जीतकर लौटना है! क्या कहते है आंकड़े?
ऐसे में विराट कोहली अगले मैच में थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे जिसके बाद हार्दिक अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हार्दिक के बाहर जाने के बाद उनके ओवर की बची हुई तीन बॉल विराट कोहली ने डाली थी। ऐसे में एकबार फिर से विराट कोहली छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं।
स्पिन फ्रैंडली है इकाना की पिच
लखनऊ के इकाना की पिच स्पिन फ्रैंडली मानी जाती है तो उम्मीद लगाई जा रही है अगले मैच में टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है। अगर ऐसा होता है तो आर अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। हालांकि ऐसे में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
22 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
32 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
58 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines