IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाली एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी अब खत्म हो गई है। सीरीज में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स दोनों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। अब ये दोनों स्टार खिलाड़ी फिर से एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। जहां पर दोनों को दक्षिण अफ्रीका के लिए तिहरा शतक ठोकने वाले खिलाड़ी वियान मुल्डर से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
बेन स्टोक्स से फिर भिड़ेंगे शुभमन गिल
आईसीसी ने जुलाई महीने के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए 3 नाम नॉमिनेट कर दिए हैं। जिसमें शुभमन गिल, बेन स्टोक्स और वियान मुल्डर का नाम शामिल है। जुलाई महीने में शुभमन गिल ने 3 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 94.50 की औसत से 567 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 दोहरा शतक भी जड़ा है। जिसके कारण ही वो इस रेस में आगे हैं। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 मैचों में 50.20 की औसत से 251 रन बनाए और 26.33 की औसत से 12 विकेट भी अपने नाम किया। स्टोक्स ने इस दौरान एक टेस्ट मैच में शतक जड़ने के साथ ही साथ 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया। जिसके कारण ही वो गिल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
वियान मुल्डर भी हैं रेस में शामिल
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी वियान मुल्डर ने हाल में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। वुल्डर ने जुलाई में 2 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 265.50 की औसत से 531 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15.28 की शानदार औसत से 7 विकेट भी अपने नाम किया। इसी टीम के खिलाफ मुल्डर के पास 400 रन बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने 367 रनों के स्कोर पर पारी ही घोषित कर दी। मुल्डर ने इस सीरीज में कप्तानी भी की थी। जिसके कारण ही वो इस रेस में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन एक बार फिर हुए इग्रोर, तो तिलक वर्मा बने कप्तान, पडिक्कल का भी हुई कमबैक
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
55 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
55 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines