County Championship: इंग्लैंड में इन दिनों काउंटी चैंपियनशिप खेली जा रही है। जिसमें समरसेट और सरे के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। इस मैच में कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला जो मैच के दौरान काफी कम देखने को मिलता है। कप्तान ने मैच जीतने के लिए ऐसी रणनीति बनाई के गेंदबाजी वाली टीम के सभी 11 खिलाड़ी एक ही फ्रेम में आ गए। एक अकेले बल्लेबाज को आउट करने के लिए कप्तान अपने सभी 10 फील्डर्स को क्रीज के पास बुला लिया था।
समरसेट के कप्तान की रणनीति आई काम
समरसेट और सरे के बीच खेले गए मैच को आखिरी की 10 मिनटों में सरसेट टीम ने जीत लिया था। दरअसल मैच खत्म होने में 10 मिनट बची थी और सरसेट को मैच जीतने के लिए एक विकेट चाहिए थे। जिसके बाद समरसेट के कप्तान कप्तान लुईस ग्रेगरी ने अपने सभी 10 फील्डर्स को क्रीज के पास बुलाया और फिर पूरी टीम ने सरे के बल्लेबाज डैनियल वॉरल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आखिर में समरसेट के कप्तान लुईस ग्रेगरी की ये खास रणनीति टीम के काम आई और दबाव नें बल्लेबाज ने अपना विकेट खो दिया। जिसके चलते समरसेट ने मैच को 112 रनों से अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:- 600 मिनट, 640 गेंदों का सामना; इस खिलाड़ी ने लगाया था पहला तिहरा शतक
10 फील्डर्स का ऐसे किया इस्तेमाल
मैच में आखिरी विकेट हासिल करने के लिए समरसेट के कप्तान ने अपने 10 फील्डर्स को 3 स्लिप, 1 लेग स्लिप, 2 शॉर्ट लेग, 1 सिली पॉइंट के रूप में बांट दिया था। जब सभी फील्डर्स बल्लेबाज को घेरे हुए थे तो उनके सामने जैक लीच गेंदबाजी कर रहे थे। जिसके बाद दबाव में आकर बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे।
माइकल वॉन के बेटे ने किया शानदार प्रदर्शन
इस मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बेटे आर्ची वॉन ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते सरसेट को जीत हासिल हुई है। इस मैच में आर्ची वॉन ने कुल 11 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जैक लीच ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- केकेआर के इस गेंदबाज ने दलीप ट्रॉफी में फिर मचाई तबाही, रफ्तार से किया बल्लेबाजों को गिरफ्तार
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
18 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines