Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिल चुकी है और गुजरात के अहमदाबाद को मेजबान शहर चुना गया है. 26 नवंबर को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) की बैठक में भारत को मेजबानी सौंपने की आधिकारिक घोषणा की गई. भारत इतिहास में दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेग. इससे पहले भारत ने 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स को आयोजित किया था.
वहीं, भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल करने की संभावना बढ़ गई है. एशियन गेम्स और लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने के बाद, अगर क्रिकेट को मंजूरी मिलती है, तो टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया जा सकता है.
अहमदाबाद नहीं इस शहर में होंगे क्रिकेट मुकाबले!
कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के दौरान अहमदबाद के करीबी शहर वडोदरा में क्रिकेट मैच कराए जा सकते हैं. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के सीईओ रघुराम अय्यर ने गुरुवार को बताया कि अहमदाबाद का पड़ोसी शहर वडोदरा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट मैचों की सह-मेजबानी करने की दौड़ में शामिल हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि आयोजकों का लक्ष्य इस बार एक ‘कॉम्पैक्ट’ टूर्नामेंट आयोजित करना है.
वहीं, गुजरात के खेल मामलों के प्रधान सचिव अश्विनी कुमार ने कहा कि ज्यादातर इवेंट अहमदाबाद और गांधीनगर में होंगे. लेकिन क्रिकेट जैसे खेलों के लिए अधिक स्टेडियम्स की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए आयोजक आसपास के शहरों में भी स्टेडियम तलाश सकते हैं. टी20 क्रिकेट 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स में से एक होगा.
ये भी पढ़ें- पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना को मिला सहारा, टीम इंडिया की साथी खिलाड़ी ने किया बड़ा ऐलान
2022 में वुमेंस क्रिकेट को किया था शामिल
गौरतलब है कि महिला टी20 क्रिकेट को पहले ही 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया जा चुका है, लेकिन यह अभी साफ नहीं है कि 2030 संस्करण में मेंस क्रिकेट भी खेला जाएगा या नहीं. IOA के सीईओ रघुराम अय्यर ने बताया कि अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. आयोजक अहमदाबाद के पास वडोदरा जैसे शहरों की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं, लेकिन यह सब अभी विचाराधीन है.
बता दें कि, वडोदरा अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर है. वडोदरा में दो बड़े स्टेडियम हैं – वडोदरा इंटरनेशनल स्टेडियम और रिलायंस स्टेडियम. साथ ही शहर में एक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी मौजूद है. वहीं, अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़े मैच और फाइनल होने की उम्मीद है. यहां 1,00,000 से ज्यादा दर्शक बैठ सकते हैं.
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में कौन-कौन से खेल होंगे?
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने पुष्टि की कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 से 17 खेल शामिल होंगे. इसमें कई नए और पारंपरिक खेलों को शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है. इनमें तीरंदाजी, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, साइकिलिंग, डाइविंग, हॉकी, जूडो, रिदमिक जिम्नास्टिक, रग्बी सेवन्स, शूटिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन, कुश्ती शामिल हैं. वहीं, मेजबान देश दो नए या पारंपरिक खेल भी जोड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- दूसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, बड़ा मैच विनर अभी भी बाहर, किसे-किसे मिली जगह?
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
16 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines