Clive Madande Record: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर क्लाइव मदांडे ने 90 साल पुराना एक अनचाहा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। क्लाइव मदांडे ने अपने टेस्ट करिअर के पदार्पण मैच में ही ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। क्लाइव मदांडे ने इंग्लैंड के खिलाड़ी लेस एम्स के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड 1934 में दर्ज हुआ था।
कौन सा तोड़ा रिकॉर्ड
आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर क्लाइव मदांडे ने एक टेस्ट पारी में 42 बाई रन देकर 90 साल पुराना ये अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 24 वर्षीय क्लाइव मदांडे के लिए ये मैच बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए वह शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आयरलैंड ने पहली पारी में जिम्बाब्वे के 210 रन के जवाब में 250 रन बनाए थे और 40 रन की लीड हासिल की थी, हालांकि आयरलैंड ने 42 रन बाई के जरिए चुराए थे, ये बाई रन विकेटकीपर क्लाइव मदांडे की साइड से आयरलैंड के बल्लेबाजों ने चुराए थे। इस मैच में गेंदबाजों ने लेग साइड पर गेंदबाजी की, जो गेंद बहुत देर में स्विंग हो रही थी।
90 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
किसी भी टेस्ट मैच में 40 से अधिक बाई रन देने का ये रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के विकेटकीपर क्लाइव मदांडे के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड इंग्लैंड के विकेटकीपर लेस एम्स के नाम दर्ज था। लेस एम्स ने 1934 में द ओवल में खेले गए एक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 327 रनों में से 37 बाई रन दिए थे। हालांकि लेस एम्स की गिनती क्रिकेट के महान विकेटकीपर बल्लेबाजों के रूप में होती है।
कैसा है क्लाइव मदांडे का करिअर
क्लाइव मदांडे ने 2022 में वनडे में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए कुल 15 मैच खेले हैं। इसमें 74 की स्ट्राइक से उन्होंने कुल 231 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 74 रन का रहा है। अपने वनडे करिअर में वह अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो क्लाइव मदांडे ने अब तक कुल 30 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 104 की स्ट्राइक से कुल 318 रन बनाए हैं। टी20 में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 44 रन का रहा है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympic में भारत का आज का शेड्यूल, पहले ही दिन पक्का कर सकता है पदक
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील
ये भी पढ़ें: एक गेंद पर 2 विकेट, क्रिकेट में क्या ऐसा संभव है?
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
6 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
27 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
59 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines