Who is Divya Deshmukh: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले जा रहे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला और पुरुष टीमों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। ग्रैंडमास्टर और वर्ल्ड चैंम्पियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को हराकर भारत को मेंस कैटेगिरी में पहली बार शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल दिलाने में मदद की। पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 10वें राउंड में 2.5-1.5 से मात दी। भारतीय टीम की ओर से सिर्फ दिव्या देशमुख को ही जीत मिली, जबकि नोएडा की वंतिका अग्रवाल, वैशाली और हरिका ने ड्रॉ खेला। दिव्या ने यहां शिक्वेन को हराया। दिव्या की इस जीत ने टीम को कजाकिस्तान के साथ टॉप पोजीशन पर ला दिया है।
कौन हैं दिव्या देशमुख
बता दें कि 18 साल की दिव्या महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं और पिछले कुछ सालों से शतरंज सर्किट में एक उभरता हुआ सितारा हैं। उन्होंने सिर्फ छह साल की उम्र में ही शतरंज की कोचिंग लेना शुरू कर दिया था। पहले उनके परिवार चाहते थे कि वो अपना करियर बैडमिंटन में बनाएं, लेकिन कम हाइट होने की वजह से उन्होंने शतरंज में ही करियर बनाने का फैसला किया। दिव्या को शतरंज में इंटरेस्ट अपने पापा की वजह से आया, जो इसे अपनी हॉबी के तौर पर खेलते थे। दिव्या ने सिर्फ पांच साल की उम्र में इस खेल में पहला प्राइज जीता था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
पिछले साल बनीं एशियाई चैम्पियन
दिव्या ने करियर में काफी सफलताएं हासिल की हैं, जिसमें 2022 में महिला शतरंज चैंपियनशिप में उनका खिताब जीतना और उसके बाद अगले साल एशियाई चरण में भी खिताब जीतना प्रमुख है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मास्टर और महिला ग्रैंडमास्टर दिव्या अंडर-20 वर्ल्ड कप में जूनियर चैम्पियन रह चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 11 में से नौ मैच जीते थे, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे थे।
ऐसा करने वालीं सिर्फ चौथी भारतीय
दिव्या ने इस साल जून में फीडे जूनियर अंडर-20 लड़कियों का विश्व शतरंज चैंपियनशिप अपने नाम की थी। यह टूर्नामेंट गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित किया गया था, जिसमें 44 विभिन्न देशों के शतरंज संघों के लगभग 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दिव्या यहां कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और सौम्या स्वामीनाथन के बाद फीडे अंडर-20 विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बनी थीं।
ये भी पढ़ें:- IND VS BAN: टीम इंडिया की जीत का रोहित शर्मा ने किसे दिया क्रेडिट? हार के बाद भी क्यों संतुष्ट दिखे बांग्लादेशी कप्तान
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
30 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines