Chess Olympiad 2024: शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। 20 सितंबर को भारत ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी बेहतरीन खेल दिखाया। कांटे की टक्कर वाले इस मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान के सामने 2-2 से मुकाबला ड्रॉ करा दिया। शुक्रवार को हंगरी के बुडापेस्ट में एसवाईएमए स्पोर्ट्स एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में ओपन सेक्शन के नौवें दौर में गत चैंपियन उज्बेकिस्तान से 2-2 से मैच ड्रॉ होने के बाद समाप्त हो गया।
इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
भारत की ओर से डी. गुकेश, आर. प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच ड्रॉ कर भारत की प्वॉइंट्स टेबल को शीर्ष पर बरकरार रखा। विश्व के पांचवे नंबर के खिलाड़ी गुकेश ने जहां मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और छठे नंबर के खिलाड़ी जाखोंगीर वाखिदोव ने पहले 10 मिनट में ही मैच बरारबरी पर ला दिया था।
वहीं जावोखिर सिंदारोव ने अपनी दमदार शुरुआत से आर प्रज्ञानंद पर दबाव बनाते हुए मैच को ड्रॉ कराने में मदद की।
भारतीय महिला टीम का भी दबदबा
शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारतीय महिला खिलाड़ियों का भी दबदबा देखने को मिला। भारतीय महिला टीम ने अमेरिका के खिलाफ 2-2 से मैच ड्रॉ कराया। भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में खराब फॉर्म में चल रही हरिका द्रोणवल्ली को ड्रॉप कर वैशाली को टूर्नामेंट में भेजा था। लेकिन हरिका द्रोणवल्ली भारत की जीत सुनिश्चित नहीं दिला सकी।
तानिया सचदेव ने भी एलिस ली के खिलाफ अनुकूल स्थिति से खेल को ड्रॉ कर दिया। वहीं दिव्या देशमुख ने कैरिसा यिप के साथ जीत साझा कर टूर्नामेंट में दबदबा बनाया। वंतिका अग्रवाल ने भी महिला टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। उन्होने इरिना क्रशन के खिलाफ क्वीन गैम्बिट डिक्लाइन्ड गेम में रागोजिन डिफेंस को खूबसूरती से गोल में बदल दिया। इस मैच के बाद भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि कजाकिस्तान 16 मैच प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: तीसरे दिन मंडरा रहा है बारिश का साया, कैसा रहेगा चेन्नई में आज मौसम का मिजाज? जानें पूरी वेदर रिपोर्ट
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
6 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
30 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
46 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines