Charlotte Edwards England Coach: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने नए कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम की ओर से खेल चुकीं चार्लोट एडवर्ड्स को इंग्लिश टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद जॉन लुईस ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। चार्लोट के पास कोचिंग का काफी अनुभव मौजूद है और वह साल 2017 से इस रोल को निभा रही हैं। चार्लोट ने इंग्लैंड की ओर से 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी-20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10 हजार से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 13 शतक शामिल रहे।
चार्लोट एडवर्ड्स बनीं नई हेड कोच
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16-0 की शर्मनाक हार झेलने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। जॉन लुईस के इस्तीफे के बाद टीम ने चार्लोट एडवर्ड्स को नए हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद एडवर्ड्स ने कहा, “मैं फिर से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की लीडरशिप टीम का हिस्सा बनने को लेकर काफी खुश हूं और मैं टीम को आगे लेकर जाने पर काफी उत्साहित हूं। 10 साल तक इंग्लैंड टीम की कप्तानी करना मेरी जिंदगी का सबसे खास पल रहा।”
एडवर्ड्स के पास है काफी अनुभव
चार्लोट एडवर्ड्स के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है। साल 2017 में उन्होंने पहली बार कोच की जिम्मेदारी एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से संभाली थी। वह सहायक कोच के तौर पर इस पद पर पांच साल रहीं। इसके बाद वह सदर्न वाइपर्स की टीम से जुड़ी थीं और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया था। द हंड्रेड टूर्नामेंट में उनकी अगुवाई में सदर्न ब्रेव की टीम ने लगातार दो साल फाइनल तक का सफर तय किया।
महिला प्रीमियर लीग में चार्लोट मुंबई इंडियंस की हेड कोच हैं और उनकी अगुवाई में टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था। बता दें कि इसी साल भारत की सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है ऐसे में चार्लोट बतौर हेड कोच इंग्लैंड टीम के लिए अहम योगदान दे सकती हैं। चार्लोट भारत की परिस्थितियों से काफी अच्छे से वाकिफ हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines