Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और दुबई में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक खेले अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। टीम ने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से पीटकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। टीम को अब अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मार्च को भिड़ना है। टीम इंडिया बेशक इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, लेकिन इसके बाद भी उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हो सकी है। यही वजह है कि टीम पर अब भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
सोमवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें एक-दूसरे से टकरा रही हैं। इस मैच में अगर बांग्लादेश की टीम जीतती है तो उसके दो पॉइंट्स हो जाएंगे। टीम को अपने आखिरी मैच में मेजबान पाकिस्तान से भिड़ना है और अगर बांग्लादेश की टीम यहां भी जीत जाती है तो फिर उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। बांग्लादेश से हारने पर टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की टीम दो पॉइंट्स के साथ उतरेगी। टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो फिर उसके भी भारत के बराबर ही चार पॉइंट्स हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी
बांग्लादेश दे सकता है न्यूजीलैंड को टेंशन
इस सूरत में फैसला नेट रन रेट के आधार पर तय होगा। बांग्लादेश का नेट रन रेट इस समय -0.408 है, जो दो मैच जीतने पर बेहतर हो जाएगा। अगर भारत आखिरी मैच में न्यूजीलैंड से बड़े अंतर से हारती है तो टीम इंडिया का रन रेट गिर जाएगा, जबकि न्यूजीलैंड का बेहतर हो सकता है। ऐसे में अगर नेट रन रेट की रेस में भारत पिछड़ता है तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।
पाकिस्तान का नेट रन रेट सबसे ज्यादा खराब
ग्रुप ए में इस समय पाकिस्तान का नेट रन रेट सबसे ज्यादा खराब है। टीम को अब तक अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसका नेट रन रेट -1.087 है। टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: कभी टेंट में बीतीं रातें, गोलगप्पे बेच किया गुजारा; आज मुंबई में 6 करोड़ का घर… कौन है ये क्रिकेटर
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
6 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
7 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
8 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines