Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऐलान हो चुका है। मोहम्मद शमी को लंबे समय के बाद टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद अब संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर भी काफी बातें होने लगी हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने तो इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन को भी चुन लिया है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट सुरेश रैना ने बताया कि इस चैंपियंस ट्रॉफी में कौनसा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है।
कौन होगा एक्स-फैक्टर साबित?
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी टीम में चुना गया है। हालांकि सुरेश रैना का कहना है कि “इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। सुरेश रैना ने कहा कि कुलदीप यादव विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव डालने का काम कर सकते हैं। हम सभी को याद है कैसे उन्होंने विश्व कप में बाबर आजम को आउट करके मैच को बदल दिया था। फिलहाल वे एनसीए में खूब मेहनत कर रहे हैं। उनके पास अलग तरह के एक्शन के साथ बल्लेबाजों को चकमा देने का टैलेंट हैं और मेरा मानना है कि बीच के ओवरों में कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित होंगे”
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: पूर्व दिग्गज ने चुनी भारत की संभावित Playing 11, पंत-शमी को किया बाहर
इंजरी के बाद वापसी कर रहे कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के साथ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इस दौरान कुलदीप की कमर में चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से भी बाहर रहना पड़ा था। फिलहाल कुलदीप इंजरी के बाद एनसीए में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि उनको इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना है लेकिन अब ये खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- 7466 रन 542 विकेट, 331 हाई-स्कोर, रणजी खेलने के लिए तैयार एक और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
22 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines