Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ग्रुप स्टेज मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलियन टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहा स्टार खिलाड़ी अब इंजरी का शिकार हो गया है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका
ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया टीम का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। बारिश के कारण मुकाबला भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन ऑस्ट्रेलियन टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई। इसी मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट को इंजरी हो गई। अफगान टीम के खिलाफ मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी। मैथ्यू शॉर्ट की इंजरी के बारे में खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ने बताया था। शॉर्ट की इंजरी के बारे में आईसीसी ने भी अपडेट दिया था. पैर में इंजरी के कारण अब मैथ्यू शॉर्ट सेमीफाइनल मुकाबले से भी बाहर हो सकते हैं।
युवा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में लेगा मैथ्यू शॉर्ट की जगह
स्टीव स्मिथ की सेना अब सीधे सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली है। ऐसे में फॉर्म में चल रहे मैथ्यू शॉर्ट की जगह किसी और खिलाड़ी को मौका देना आसान नहीं है। हालांकि उस मुकाबले में मैथ्यू शॉर्ट की जगह युवा सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को मौका मिल सकता है। मैकगर्क आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनके ओपनिंग करने से ट्रेविस हेड को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा।
ट्रैवलिंग रिजर्व– कूपर कोनोली।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में भारत के सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती? समझिए क्या बन रहे हैं समीकरण
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines