Australia vs England: चैंपियंस ट्रॉफी में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है, क्योंकि टीम के मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं। स्टीव स्मिथ के हाथो में इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान है। ऐसे में दोनों टीमें आज के मैच को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज करना चाहेगी।
फ्री में कहां देख सकते हैं मैच?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। दोनों टीमों का ये पहला मैच होने वाला है। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी, जहां आप फ्री में मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अभी तक 160 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से कंगारू टीम ने 90 मैच जीते हैं, इसके अलावा इंग्लैंड को 65 मैचों में जीत हासिल हुई है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज हारकर आ रही है, तो वहीं इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने हराया था।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: इन टीमों पर मंडराया सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा, देखें पॉइंट्स टेबल
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।
ये भी पढ़ें:- SA vs AFG: हार के बाद हशमतुल्लाह शाहिदी का बड़ा बयान, इस कारण मिली शिकस्त
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
5 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
30 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
54 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines