Champion Trophy 2025: न्यूजीलैंड आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी ग्रुप चरण के मैच में रविवार, 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया से भिड़ेगा। मैच का विजेता ग्रुप ए की पॉइंट टेबल में टॉप पर आ जाएगा और सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।
जानें कैसा रहा है अभी तक न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
मिचेल सेंटनर की अगुआई में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को बड़े अंतर से धूल चटाई। पाकिस्तान को 60 रन से हराने के बाद ‘ब्लैक कैप्स’ ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। सेंटनर और उनकी टीम फिलहाल ग्रुप ए की अंक तालिका में दो जीत और 0.863 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष स्थान पर है। न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाजों में, टॉम लैथम ने मौजूदा 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ दो पारियों में 173 रन बनाकर सबसे अधिक रन बनाए हैं।
क्या होगी डेरिल मिचेल की वापसी
डेरिल मिचेल को पिछले सप्ताह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से आराम दिया गया था। वनडे में 49.30 की शानदार औसत रखने वाले मिशेल का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट भी 97।15 है। इसके अलावा भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन और ज्यादा अच्छा रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में 51.50 की औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो शतक भी बनाए हैं।
डेरिल मिचेल का भारत के खिलाफ रिकार्ड
| मैच | 8 |
| रन | 309 |
| औसत | 51.50 |
| स्ट्राइक-रेट | 100.32 |
डेवोन कॉनवे हो सकते हैं ड्रॉप
अगर डेरिल मिचेल टीम में वापस आते हैं तो न्यूजीलैंड की टीम डेवोन कॉनवे को ड्रॉप कर सकती है। डेवोन कॉनवे का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में दो मैचों में 40 रन बनाए हैं। कॉनवे के ना होने पर विल यंग और रचिन रवींद्र सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की संभावित एकादश
विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, विलियम ओ’रुरके, काइल जैमीसन ।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines