हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले आई बड़ी खबर, ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

IND vs AUS: भारत ने पिछली बार दो बार ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया है। टीम इंडिया की कोशिश लगातार तीसरी बार इस सीरीज पर कब्जा करने का मौका है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होगा। इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लग गई थी। इसके बाद वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

कैमरून ग्रीन को लेकर खड़े हुए सवाल

कैमरून ग्रीन के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है। क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही उनकी पीठ की सर्जरी हो सकती है। इस चोट की वजह से वो काफी समय से परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, कैमरून के पास सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचा है। फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल और हाई परफॉरमेंस टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल की बहन की पोस्ट पर सारा का खास रिएक्शन वायरल

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हुई थी दिक्कत

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सितंबर में वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के पहले दो मैच खेलें के बाद उन्हें पीठ में दिक्कत हो गई थी। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया वापस आ गए थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल और हाई परफॉरमेंस टीम उनके रिहैब पर ध्यान दे रही हैं। मेडिकल और हाई परफॉरमेंस टीम की कोशिश कैमरून ग्रीन को बिना सर्जरी के ही ठीक करने की है। लेकिन अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अगर उनकी सर्जरी होती है तो टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया टीम को बदलना पड़ेगा प्लान

अगर कैमरून ग्रीन इस सीरीज से बाहर होते हैं तो ऑस्ट्रेलिया को अपने प्लान में भी बदलाव करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया अभी बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर कैमरून ग्रीन को देख रही हैं। ऐसे में अगर वो बाहर होते हैं तो स्मिथ इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को नए सलामी बल्लेबाज की तलाश करनी पड़ेगी।

 

ये भी पढ़ें;- मयंक यादव की पेस को लेकर तमीम इकबाल ने कसा तंज, मुरली कार्तिक ने कर दी बोलती बंद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें