Australia vs South Africa 3rd ODI: तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली। तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाजों ने शतक लगाकर टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले ट्रेविस हेड फिर मिचेल मार्श और बाद में कैमरून ग्रीन शतक लगाकर तहलका मचा दिया। ग्रीन ने महज 47 गेंदों पर शतक लगाकर तहलका मचा दिया। वनडे में अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा कारनामा करने वाले कैमरून ग्रीन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
दूसरा सबसे तेज शतक
कैमरून ग्रीन इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों पर शतक ठोक डाला। इसके साथ वे ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम है।
मैक्सवेल ने ने साल 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में 40 गेंदों पर शतक लगाया था। कैमरून ग्रीन इस मैच में 55 गेंदों पर 118 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 8 छक्के निकले।
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में महज 2 विकेट खोकर 431 रन बनाए। ये वनडे इतिहास में कंगारू टीम का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 434 रन बनाए थे, जो उनका वनडे इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 143 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ग्रीन ने 118 और मिचेल मार्श ने 100 रन बनाए। वहीं एलेक्स कैरी 37 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।
ये भी पढ़ें:-AUS vs SA: 17 चौके, 5 छक्के, ट्रेविस हेड ने शतक लगाकरा मचाया तहलका, मिचेल मार्श ने भी ठोकी सेंचुरी
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
27 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines