BWF World Championships 2025: फ्रांस में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को चीन के चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी के हाथों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते सात्विक-चिराग की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है।
ऐसा रहा मैच का हाल
पहले 2 गेम में भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया था। भारतीय जोड़ी ने 9-3 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 21-19 से पहला गेम जीत लिया था। इसके बाद दूसरे गेम को भारतीय जोड़ी ने 21-18 से अपने नाम कर लिया था।
तीसरे और आखिरी गेम में एकबार फिर से चीनी जोड़ी ने कमाल का खेल दिखाया और 21-12 से भारतीय जोड़ी को हराकर मैच को अपने नाम करके फाइनल में जगह पक्की, जिसके चलते सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी इतिहास रचने से चूक गई।
थम गया भारत का अभियान
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी के हारने के बाद अब बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत का अभियान खत्म हो गया है। फाइनल में चेन बो यांग और लियू यी का मुकाबला 31 अगस्त को दक्षिण कोरिया के सेओ सेउंग-जे और किम वोन-हो से होगा। इससे पहले भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया, सिंगापुर और चाइना ओपन में भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का ये विश्व चैंपियनशिप में दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने साल 2022 की विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें:-भारत में अपनी टीम भेजने को तैयार हुआ पाकिस्तान, वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines