Blessing Muzarabani RCB: प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में 6 फीट 8 इंच के खूंखार तेज गेंदबाज की एंट्री हो चुकी है। यह गेंदबाज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी हैं। मुजरबानी अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं और उन्हें लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आरसीबी ने टीम में शामिल किया है। प्लेऑफ का टिकट पहले ही हासिल कर चुकी बेंगलुरु टीम की निगाहें अब टॉप 2 में फिनिश करने पर हैं। आरसीबी को बेहद अहम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है। लखनऊ के खिलाफ मिली जीत टीम का टॉप टू में स्थान पक्का कर देगी।
आरसीबी से जुड़े मुजरबानी
प्लेऑफ मैचों की शुरुआत से पहले ब्लेसिंग मुजरबानी आरसीबी की टीम से जुड़ चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ब्लेसिंग आरसीबी टीम से जुड़ने पर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ब्लेसिंग के पास टी-20 क्रिकेट का अच्छा खास अनुभव मौजूद है। वह अब तक अपने करियर में जिम्बाब्वे की ओर से कुल 70 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 78 विकेट अपने नाम किए हैं। फटाफट क्रिकेट के फॉर्मेट में उनकी इकोनॉमी भी महज 7.02 का रहा है। मुजरबानी को लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। लुंगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारियों के लिए साउथ अफ्रीका लौट चुके हैं।
लखनऊ के खिलाफ जीत जरूरी
आरसीबी को आईपीएल 2025 के अहम मैच में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ना है। लखनऊ के खिलाफ अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, लखनऊ के खिलाफ मिली हार से आरसीबी का पहले क्वालिफायर में खेलने का सपना टूट सकता है। इस सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। बल्लेबाजी में किंग कोहली, फिल सॉल्ट और पाटीदार का बल्ला जमकर बोला है। वहीं, गेंदबाजी में हेजलवुड, भुवनेश्वर ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
58 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines