हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs GT: IPL के नए 'शहंशाह' बने भुवनेश्वर कुमार, 1 विकेट लेते ही रचा बड़ा कीर्तिमान

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी बनाम जीटी के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Bhuvneshwar Kumar: आईपीएल 2025 में 4 अप्रैल को आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल कर दिया। उन्होंने जीटी को पहला झटका दिया और इतिहास रच दिया। भुवी अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज के मामले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर चुके हैं, जिनके नाम बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

भुवी ने रचा इतिहास

भुवी ने गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहला झटका शुभमन गिल के रूप में जीटी को दिया। भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास में किसी तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए संयुक्त सर्वाधिक विकेटों के मालिक बन गए हैं। उनके नाम 183 विकेट दर्ज हो गए हैं, जबिक ड्वेन ब्रावो के नाम भी 183 विकेट हैं। भुवी को आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में मौका नहीं मिला था। हालांकि तेज गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पिछले सीजन भी कमाल किया था। भुवी लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है।

आरसीबी ने बनाए 169 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 169/8 रन बनाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली, फिलिप साल्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में फ्लॉप हो गए। साल्ट ने 13 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली, जबकि कोहली ने 14 रन बनाए थे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 4 और कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए। टीम की नैया को लियाम लिवंगस्टोन ने आगे बढ़ाया। उन्होंने 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 21 गेंदों में 33 और टिम डेविड ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसकी वजह से आरसीबी एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

विज्ञापन

 

खिलाड़ी करियर काल मैच खेले विकेट
युजवेंद्र चहल 2013–2025 161 205
पियूष चावला 2008–2024 192 192
ड्वेन ब्रावो 2008–2022 161 183
भुवनेश्वर कुमार 2011–2024 176 183
रविचंद्रन अश्विन 2009–2025 213 183
सुनील नरेन 2012–2025 178 181
अमित मिश्रा 2008–2023 162 174
लसिथ मलिंगा 2009–2019 122 170
जसप्रीत बुमराह 2013–2022 133 165

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola