Bhuvneshwar Kumar IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु ने भुवनेश्वर कुमार पर बड़ा दांव खेला है। मेगा ऑक्शन में भुवी को टीम में शामिल करने के लिए आरसीबी ने पानी की तरह पैसा बहाया और उन्हें 10.75 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा। भुवनेश्वर अपनी लहराती हुई गेंदों से शुरुआती ओवरों में जमकर बवाल काट सकते हैं। वहीं, डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर की काबिलियत किसी ने छुपी नहीं है। आरसीबी को अपना पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। भुवनेश्वर के पास इस मुकाबले में ड्वेन ब्रावो के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा।
भुवनेश्वर करेंगे बड़ा कमाल
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर अभी चौथे नंबर पर काबिज हैं। भुवी आईपीएल में अब तक खेले 176 मैचों में 181 विकेट निकाल चुके हैं। केकेआर के खिलाफ अगर भुवनेश्वर तीन विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो वह ड्वेन ब्रावो को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे। ब्रावो के नाम आईपीएल में 183 विकेट दर्ज हैं। इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर युजवेंद्र चहल मौजूद हैं। चहल 160 मैचों में 205 विकेट निकाल चुके हैं। चहल इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 विकेट चटकाए हैं। पीयूष चावला 192 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
भुवी से आरसीबी को बड़ी उम्मीदें
आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। भुवी इस सीजन आरसीबी के बॉलिंग अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। भुवनेश्वर का साथ जोश हेजलवुड, लुंगी एनगिडी और यश दयाल देते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, भुवी का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं रहा था। भुवनेश्वर ने 16 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे। वहीं, उनका बॉलिंग इकोनॉमी भी 9.35 का रहा था। हालांकि, भुवनेश्वर का अनुभव आरसीबी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में वरदान साबित हो सकता है। डेथ ओवर्स में रनों पर लगाम ना लगा पाना आरसीबी की बड़ी पुरानी कमजोरी रही है और शायद यही वजह है कि उन्होंने भुवनेश्वर पर दांव खेला है।
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
29 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
54 mins agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
3 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines