हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

BCCI ने बदले क्रिकेट के नियम, आज से मैदान पर ऐसे बदल जाएगा जेंटलमैन गेम!

BCCI Update Injury Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंजरी सब्सिट्यूट को अपडेट किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू करने से पहले आईसीसी का यए एक पायलट प्रोजेक्ट है. बीसीसीआई के अपडेट नियम के अनुसार जो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो होगा वो प्लेयर बदलने की तारीख से एक सप्ताह तक मैदान पर दोबारा नहीं उतरेगा.

विज्ञापन
BCCI

BCCI Update Injury Rule: रणजी ट्रॉफी 2025 का आगाज 15 अक्टूबर यानी आज से हो गया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंजरी सब्सिट्यूट को अपडेट किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू करने से पहले आईसीसी का यए एक पायलट प्रोजेक्ट है. बीसीसीआई के अपडेट नियम के अनुसार जो खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो होगा वो प्लेयर बदलने की तारीख से एक सप्ताह तक मैदान पर दोबारा नहीं उतरेगा. इसके लिए खिलाड़ी को पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी लेनी होगाी.

बीसीसीआई ने राज्य संघों को जारी की अधिसूचना

बीसीसीआई द्वारा राज्य संघों को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया कि अगर मैच में गंभीर चोट के कारण किसी खिलाड़ी की जगह बदलती है तो उस चोटिल खिलाड़ी को जगह बदलने की अनुमति मिलने की तारीख से कम से कम एक सप्ताह तक मैदान से दूर रहना पड़ेगा. इसके बाद खिलाड़ी को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करना होगा. जिसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक्सपर्ट का पैनल खिलाड़ी की फिटनेस का आंकलन करेगा. इसके बाद ही खिलाड़ी को मैच में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, रोहित-विराट की 7 महीने बाद वापसी, देखें VIDEO

इसके अलावा डिमेरिट अंक को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कहा गया कि खिलाड़ियों के डिमेरिट अंक और बैन उसकी टीम के अगले मैच पर लागू होंगे, चाहे मैच किसी भी फॉर्मेट का क्यों न हो.

इंग्लैंड में चोटिल होकर भी खेले थे ऋषभ पंत

इस साल टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने यहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी. इस सीरीज के चौथे मैच में क्रिस वोक्स की एक गेंद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर पर लग गई थी. गेंद इतनी तेज थी कि पंत को गंभीर चोट लग गई थी और उनके पैर से खून भी निकल गया था. इसके बाद उनको मैदान से बाहर ले जाया गया था.

ऐसे में उनकी जगह दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था लेकिन बाद में टूटा पैर लेकर भी पंत ने बल्लेबाजी की थी. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने भी किया था. सीरीज के आखिरी मैच में क्रिस वोक्स का फील्डिंग करते हुए कंधा टूट गया था, लेकिन टूटे हुए कंधे को लेकर वोक्स एक हाथ से बल्लेबाजी करने मैदान पर आए थे.

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: 6 ऑस्ट्रेलियाई और 5 भारतीय खिलाड़ी, ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम वनडे-11

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें