IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर लगातार अपडेट देखने को मिल रही है। बीसीसीआई इसे नवंबर के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में आयोजित करवा सकती है। अब एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई आईपीएल 2025 की नीलामी की मेजबानी के लिए सऊदी अरब के अलावा सिंगापुर पर भी विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह लगातार दूसरी बार होगा, जब खिलाड़ियों की नीलामी भारत के बाहर ही होगी।
इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आईपीएल ऑक्शन सऊदी अरब के शहर रियाद और जेद्दाह में आयोजित हो सकता है। लेकिन दोनों ही जगहें ज्यादा लागत की वजह से बीसीसीआई ने इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। सिंगापुर में नीलामी होने पर आखिरी फैसला कुछ सप्ताह में लिया जा सकता है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने अब तक ऑक्शन के आयोजन स्थल के बारे में फ्रेंचाइजियों को कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए हेड कोच गौतम गंभीर, वायरल हो गया 4 शब्दों का ट्वीट
क्यों भारत में BCCI नहीं चाहती मेगा ऑक्शन का आयोजन?
बीसीसीआई द्वारा भारत में आईपीएल 2025 की नीलामी आयोजित करने के इच्छुक न होने के मुख्य कारणों में से एक हाई-प्रोफाइल इवेंट की लॉजिस्टिक दिक्कतें हैं। नीलामी में टॉप सीईओ, बिजनेस टाइकून और फ्रेंचाइजी मालिकों की उपस्थिति शामिल है, जिनमें से कई अरबपति भी हैं। व्यापक मीडिया कवरेज के साथ-साथ इस तरह के हाई-प्रोफाइल ग्रुप की सुरक्षा, आवास और परिवहन सुनिश्चित करना भारत के कई शहरों के लिए मुश्किल काम हो सकता है।
विवाद में है आरटीएम नियम
हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए कई नए नियम बनाए हैं। इसमें से ही एक नियम रिटेंशन को लेकर भी है, जहां खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर चार से छह कर दी गई है। बीसीसीआई ने इस बार नए ट्विस्ट के साथ राइट टू मैच (RTM) को फिर से पेश किया है। हालांकि यह विवाद में आ गया है क्योंकि ज्यादा फ्रेंचाइजी मालिक इससे नाखुश हैं। उन्होंने इसकी बीसीसीआई से शिकायत भी की है।
यह भी पढ़ें: IND vs BAN: किस खिलाड़ी को मिला टी-20 सीरीज के बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड? BCCI ने शेयर किया VIDEO
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
8 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines