BCCI Updates On Shreyas Iyer: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं, हालांकि उनको एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद अय्यर को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेली जा रही रेड बॉल सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था, लेकिन पहले मैच के बाद ही अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया था। हालांकि किसी को नहीं पता था कि आखिर श्रेयस ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक क्यों लिया है? वहीं अब इसको लेकर भारतीय क्रिकेट काउंसिल (बीसीसीआई) ने बड़ा अपडेट दिया है।
श्रेयस अय्यर ने क्यों लिया ब्रेक?
बीसीसीआई ने आज ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान किया है। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान चुना गया है।
ये भी पढ़ें:-BCCI ने किया कई टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर को इस सीरीज के लिए मिली कप्तानी
वहीं श्रेयस अय्यर के रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने को लेकर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने कहा श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से 6 महीने के ब्रेक की सूचना दी है, ब्रिटेन में अय्यर ने पीठ की सर्जरी करवाई थी उसके बाद उन्होंने मैदान पर वापसी भी की थी, लेकिन अब फिर से उनको बार-बार पीठ में ऐठन की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
आगे कहा गया कि इसको देखते हुए अय्यर अब अपनी फिटनेस पर काम करना चाहते हैं, जिसके लिए उनके ईरानी कप को लेकर चयन पर विचार नहीं किया गया। इस समस्या के चलते ही अय्यर ऑस्ट्रेलिया ए के साथ खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं इसी कारण उनकी जगह इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-रोहित शर्मा ने किया कमबैक का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले घटाया 10 किलो वजन
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
38 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines