Asia cup 2025: एशिया कप की मेजबानी इस साल ही होनी है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर एशिया कप 2025 पर अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। बीसीसीआई अब बड़ी बैठक का बहिष्कार करने वाली है, जिसके बाद पीसीबी को बड़ा झटका लग सकता है।
बीसीसीआई करने वाली है विरोध
क्रिकबज के मुताबिक 24 और 25 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की वार्षिक आम बैठक होनी है। लेकिन बीसीसीआई इस मीटिंग का बहिष्कार करने पर विचार कर रही है। इस मीटिंग की अध्यक्षता मोहसिन नकवी करने वाले थे, जो पीसीबी के अध्य्क्ष के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई ने अपनी भागीदारी की शर्त पर मीटिंग को ढाका से किसी और देश में शिफ्ट करने पर जोर दिया है। इस मामले में भारत का समर्थन श्रीलंका और अफगानिस्तान ने भी किया है।
यूएई में होने वाला है एशिया कप
एशिया कप 2025 यूएई में होने वाला है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, और अफगानिस्तान भाग लेने वाले हैं। हालांकि अभी कुछ भी साफ नहीं है कि ये टूर्नामेंट कैसे और कब खेला जाएगा।
भारतीय खिलाड़ियों ने किया विरोध
इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे संस्करण का आगाज हो चुका है। 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला होना था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया और अंत में मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने दर्शकों से माफी भी मांगी है। 22 अप्रैल को पहगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 22 लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
14 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
24 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
1 hr agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
2 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
4 hrs agoLIVE: भारत ने 14 रनों से मारी बाजी, वेस्टइंडीज को मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines